पंडाल भी गिर गया प्रत्याशी भी नहीं आए__संभाग संगठन मंत्री को पहनाईं पुष्प-मालाएँ,
लोग समझे यही हैं भार्गव
इछावर , एमपी मीडिया पाइंट
रविवार 3:30 बजे इछावर विधानसभा क्षेत्र के भाऊँखेड़ी ग्राम मे विदिशा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की जनसभा होनी थी जो किन्हीं कारणों से लेट हो गई। इसी बीच आयोजन स्थल को तेज हवाओं एवं बारिश ने अचानक अपना निशाना बनाया और 4:30 बजे पांडाल धराशायी हो गया।
शाम 6:30 बजे जैसे-तेसे खुले मे जनसभा आरंभ हुई जिसमे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा व भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री सुरेश आर्य ही शामिल रहे। प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की अनुपस्थिति मे मंच पर पुष्प मालाएँ श्री आर्य के गले मे पहनाईं गईं। तत्पश्चात नेताओं के उद्बोधन अारंभ हो गए।
श्री वर्मा एवं श्री आर्य द्वारा कांग्रेस को आड़े हाथों लिया गया। वर्मा द्वारा यहां तक कहा गया कि समाजवादी पार्टी,बहुजन समाजवादी पार्टी से मिलकर प्रदेश सरकार कमलनाथ की नहीं कपटनाथ की सरकार बन गई जो चंद महिनों मे ही जनता का विश्वास खो चुकी है।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि मौजूद नागरिक अंत तक सुरेश आर्य को ही रमाकांत भार्गव समझते रहे और अपनी टीका-टिप्पणी करते रहे। सभा खत्म होने के अाधा घंटे बाद ग्रामीणों को पता चला कि जिन्हें वह भार्गव समझ रहे थे दरअसल वह भार्गव नहीं, आर्य थे। सभा स्थल पर नीचे करीब 80-85 लोग मौजूद थे तो डेढ़ दर्जन नेता मंचासीन रहे।



Post A Comment: