लूटपाट का पर्दाफाश,
48 घंटे मे पुलिस के हत्थे चड़े आरोपी,
पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व मे भी आपराधिक घटनाओं मे रहे लिप्त
सूरज वर्मा, इछावर एमपी मीडिया पाइंट
गत 4 मई को इछावर थानांतर्गत लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सोमवार को आखिरकार पुलिस के हत्थे चड़ गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात मे प्रयुक्त बाइक सहित 1 लाख 10 रुपये भी फिलहाल जब्त किए हैं।
जानकारी देते हुए एसडीओपी प्रकाश मिश्रा,थाना टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि कमलसिंह पिता किशनलाल रुहेला निवासी रुपाहेड़ा थाना बोड़ा जिला राजगड़ माईक्रोफिन प्रालि शाखा इछावर मे कार्यरत था जो कंपनी के लिए फंड कलेक्शन का कार्य करता था। और जिसने 4 मई को इछावर थानांतर्गत ग्राम रधुनाथपुरा-दौलतपुर के बीच 1 लाख 28 हज़ार 300 रुपये के लूटपाट की रिपोर्ट इछावर थाने मे दर्ज कराई थी।रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर अज्ञात आरोपियों की घेराबंदी की।
पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि कोई दो लड़के कालियादेव मंदिर अलीपुर मे रुके हुए है जो सही पता-पैगाम नहीं बता पा रहे हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख दोनों ही लड़के हक्की-भक्की भूल गए। पूछताछ के दौरान पता चला कि ममलेश पिता रामचरण वर्मा उम्र-25 निवासी दौलतपुर एवं मनोज पिता रामबगश मालवीय उम्र-23 निवासी रघुनाथपुरा ही वारदात के मुख्य आरोपी हैं दोनों के पास से पुलिस ने 1 लाख 10 हजार 240 रुपये नगद व वारदात मे प्रयुक्त बाइक जब्त की।
पुलिस की इस कार्रवाई मे बीएल मालवीय'आशीष तिलेठे,रमेश माझी,सुरेखा पंवार,चरणसिंह,हरभजनसिंह,आर फेजल,देवराज दांगी,विक्रमसिंह,अार अतुल,लखन धाकड़, मोती स्वामी की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों का रिकार्ड सही नहीं है वह पूर्व मे भी इसी प्रकार की छुटपुट वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।


Post A Comment: