किसान पदयात्रा एवं जनसंपर्क रैली शनिवार 12 को।
इछावर, 12अक्टूबर 2019एमपी मीडिया पाइंट
इछावर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर ने बताया किसान पदयात्रा एवं जनसंपर्क रैली का आयोजन शनिवार 12 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसमे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं समस्त पदाधिकारियों तथा समस्त जिला पंचायत के सदस्यगण ,समस्त जनपद पंचायत के जनपद सदस्य गण ,समस्त मंडी प्रतिनिधि एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी प्रतिनिधि ,नगर पंचायत के समस्त पार्षद समस्त सरपंच,पंच एवं समस्त स्थानीय निकायो पर आसीन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर ग्राम हिम्मतपुरा में एवं ग्राम दीवड़िया में आमसभा का भी आयोजन रखा गया है जिसमे किसानों की समस्याओं को प्रमुख रुप से उठाया जाएगा।


Post A Comment: