नई दिल्ली मे इछावर अस्पताल ने ग्रहण किया प्रदेश स्तरीय प्रथम पुरुस्कार,

कायाकल्प योजनांतर्गत मप्र मे नामचीन अस्पतालों को पछाड़ते हुए अव्वल रहा था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट   


दिनांक 11 अक्टूबर को स्टेन ऑडिटोरियम इंडिया हैबिटेट सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित कायाकल्प अवार्ड समारोह मे कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा हर्षवर्धन व राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अश्विन चौबे की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इच्छावर जिला सीहोर (मध्यप्रदेश)  को कायाकल्प के अंतर्गत वर्ष 2018-19 मे राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।


स्मरण रहे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इच्छावर को यह पुरस्कार उप जिला स्तरीय श्रेणी के अस्पताल सिविल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीसरी बार प्राप्त हुआ है।

2015-16 मध्यप्रदेश में राज्य स्तर पर द्वितीय 2016-17 मध्यप्रदेश में राज्य स्तर पर संयुक्त रूप से प्रथम,2018-19 मध्य प्रदेश में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर की ओर से उक्त पुरस्कार बीएमओ डा बीबी शर्मा व डा श्रीमति मधु शर्मा ने ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्वकाल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इच्छावर को आईएसओ सर्टिफिकेट भी नवाजा जा चुका है। नई दिल्ली मे मिले उक्त पुरस्कार की खासियत है कि केन्द्र सरकार कि कायाकल्प योजनांतर्गत इछावर मे पहले वर्ष मे द्वितीय,दूसरे वर्ष मे संयुक्त रुप से प्रथम और अब लगातार तीसरे वर्ष मे अकेले खुद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डा बीबी शर्मा इच्छावर द्वारा बताया गया कि यह पुरस्कार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों के संयुक्त प्रयासों से मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इच्छावर का अगला लक्ष्य NQAS प्रमाण पत्र प्राप्त करना है। जिसके लिए विभाग कमर कसे हुए है
Share To:

Post A Comment: