2151 दीपों से जगमगाया भाऊँखेड़ी का दुर्गा-ज्वालदेवी मंदिर,
तेज हवाओं ने डाला विघ्न,
बारिश ने हिमाकत नहीं की मंदिर परिसर तक फटकने की

राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इछावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी में दुर्गा-ज्वालादेवी मन्दिर पर दीपोउत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ पर हर वर्ष दीपावली के एक दिन बाद पड़वा की रात दुर्गा-ज्वालादेवी मन्दिर में दीपोउत्सव मनाया जाता है। जिसमे मन्दिर परिसर को दीपों से सजाया जाता है इस वर्ष भी पूरे मन्दिर को 2151 दीपों से सजाया गया था। 

कार्यक्रम का आयोजन शाम साढ़े 6 बजे शुरू हुआ जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ तो मौसम ने कार्यक्रम मे विघ्न डालना आरंभ कर दिया। तेज हवाओं से जहाँ सभी दीपक संघर्ष कर रहे थे वहीं मंदिर के आसपास बारिश का दौर भी शुरु हो गया।
फिर भी कार्यकर्ता बार-बार दीपों को फिर से प्रज्ज्वलित करने का जतन करते रहे। इसीबीच तेज हवाओं के झोंकों ने एक बार तो सारे दीपों को टिमटिमाने से रोक ही दिया ऐसे में इंद्रदेव भी कहा पीछे रहने वाले थे उनका भी आगमन हो गया।
लेकिन सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाले पल वह थे जब ग्राम भाऊँखेड़ी के चौतरफा बारिश हो रही थी लेकिन गांव मे एक बूंद पानी नहीं गिर रहा था। भाऊँखेड़ी के ही सुदूर मोहल्लों मे जरुर बूंदा-बांदी होती रही। कुलमिलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा,विश्वास,आस्था एवं उत्साह के सांथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने  दान स्वरुप हजारों रुपये माता के चरणों मे अर्पित किए।
Share To:

Post A Comment: