बाइक चोरी के दो अारोपी धराए,
चोरी के अन्य मामले मे तीन नाबालिक आरोपी भी गिरफ्तार,
कुल 50 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त

सीहोर 29 अक्टूबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
पुलिस के मुताबिक़ 28 अक्टूबर को फरियादी सोहन पिता प्रेमसिंह जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी गाडराखेड़ी ने आष्टा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोमवार रात करीब 8.00 बजे मैंने मेरी मोटर सायकिल प्लेटिना काले कलर की जिसपर सिल्वर पट्टे है जिसका क्रमांक MP 37 MQ 4691 को घर के बाहर रखकर घर में खाना खाने चला गया था। करीब आधा घंटे बाद जब खाना खाकर घर से बाहर आया तो मेरी मोटर सायकिल घर के बाहर नही मिली। मेरी मोटर सायकिल की वर्तमान कीमत करीब 28 हजार रुपये है जिसका रजिस्ट्रेशन भाई लोकेंद्र के नाम से है।
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ की। मुखबीर के द्वारा सूचना मिलने पर दीपक पिता मोहनलाल राठौर-19 निवासी इन्द्राकालोनी आष्टा व देवेन्द्र पिता सोभाल सिह सैंधव-25 निवासी दोनिया ( बापचा ) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई बाइक जप्त की गई। आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया है।
चोरी के तीन नाबालिक भी धराए
इसी प्रकार थाना आष्टा मे ही ग्राम बैदाखेडी मे शेलेन्द्र सिह मेवाडा की वैदिका फोटाकापी दुकान से लेमिनेशन मशीन व 1500 रुपये शटर उठाकर अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। फरियादी शेलेन्द्र मेवाडा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457,380 भादवि का मुकदमा कायम कर विवेचना मे लिया गया था। तथा बैदाखेडा मे एक अन्य चोरी शासकीय माध्यमिक शाला से गैंस सिलेण्डर, चुल्हा, दो स्टील वाली टंकी व अन्य बर्तन अज्ञात चोर द्वारा मध्याह्न भोजन कक्ष का ताला तोडकर चोरी कर ले गये के संबध मे फरियादी अरूण पिता गंगाराम सोलंकी निवासी बैदाखेडी के रिपोर्ट पर धारा 457,380 भादवि का मुकदमा कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर तीन नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लेमिनेशन मशीन व 1500 रू. तथा माध्यमिक शाला बैदाखेडी से चोरी गया गैस सिलेण्डर, चूल्हा व दो स्टील की टंकी व बरतन आदि को बरामद किया गया जिनका मूल्य करीब 15 हजार रुपये है। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड सीहोर पेश किया गया है जहां से सम्प्रेषण गृह भोपाल भेजा गया।उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक समीर यादव सीहोर एवं एसडीओपी विरेन्द्र मिश्र के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा सिंह के नेतृत्व मे पुलिस द्वारा कुल करीब 50 हजार रुपये का माल बरामद किया गया।

Post A Comment: