भगवान श्रीराम के एक बांड ने फूंक दिया बुराई का पुतला,
जय-जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा परिसर,
हाथ मिलाकर लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई,
देवी प्रतिमाओं के चल समारोह-विसर्जन का सिलसिला जारी



इछावर, एमपी मीडिया पाइंट

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागरिकों ने दशहरा मैदान पहुंचकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को फूंकते हुए सामुहिक रुप से दशहरा पर्व मनाया। भगवान श्रीराम ने ग्रामदेवी को चरण स्पर्श करते हुए पहले तो आशीर्वाद लिया फिर अंतिम बांड, जैसे ही उनके तरकश से निकला समूचा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और देखते ही देखते बुराई का पुतला धूं-धूं कर जल उठा।

शाम 5:30 बजे के बाद से ही लोगों का ग्रामदेवी परिसर स्थित दशहरा मैदान पहुंचना शुरु हो गया था। मैदान पर मेले जैसा माहौल था बड़ी सँख्या मे महिलाएं एंव बच्चे  भी मौजूद थे। भगवान श्रीराम ने मंचासीन पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा और ग्रामदेवी का आशीर्वाद लिया और जैसे ही सूर्यास्त के बाद भगवान श्रीराम की तरकश से विजयी बांड निकला पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा नागरिकों ने यथायोग्य अभिवादन प्रेषित करते हुए एक-दूसरे को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके पूर्व नगर परिषद इछावर अध्यक्ष प्रतिनिधि कृपालसिंह वर्मा के सौजन्य से इछावर के सभी अखाड़े के उस्तादों का साफा बांधकर स्वागत किया गया।

इछावर: दशहरा मैदान पर व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी
रावण दहन के पूर्व नगरपरिषद सीएमओ नरेंद्र चौहान,टीआई अरविन्द कुमरे,एसडीएम प्रगति वर्मा, तहसीलदार आरएस मरावी ने दशहरा मैदान पर स्थिति का जायजा लिया।

उधर परंपरानुसार इछावर तहसील के ग्राम भाऊ़खेड़ी,ब्रिजिशनगर,दीवड़िया,अमलाहा,धामंदा,फांगिया,झालकी,ढाबलामाता,सेमलीजदीद,वीरपुर डेम रामनगर,लसूड़ियाकांगर,नादान मे भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाए जाने के समाचार हैं।

इछावर: खेड़ीपुरा समिति ने मां महाकाली प्रतिमा का निकाला भव्य चल समारोह।
दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य झांकियां भी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जय दुर्गे-जय काली के उद्घोषों के सांथ कांकरखेड़ा,लसूड़ियाकांगर,बोरदी कला,गुराड़ी,कोलारडेम पांगरी आदि जलाशयों मे दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला दोपहर 12:00 से आंरभ हो चुका था  जो देर रात तक जारी रहने की संभावना है।
Share To:

Post A Comment: