सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

तहसीलदार कार्यालय बुधनी मे गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब तहसील के गेट पर दो अज्ञात व्यक्तियों मे से एक ने गोली चालन कर युवक को घायल कर दिया और काले कलर की पल्सर बाइक से फरार हो गए। घायल को उपचारार्थ होशंगाबाद अस्पताल ले जाया वहां से बेहद नाजुक अवस्था मे भोपाल रेफर किया गया जहां बताया जा रहा है कि उसने दम तोड़ दिया है।


जानकारी अनुसार ग्राम नांदनेर निवासी शैलेन्द्र उर्फ शेलू आत्मज होशियारसिंह राजपूत भादवि की धारा 151 के तहसील तहसील कार्यालय मे पेशी के लिए जा रहा था तभी दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति  उसके पास बाइक पर सवार होकर पहुंचे और दनादन दो गोली सामने से दाग दी। घायल शैलेन्द्र को होशंगाबाद रेफर किया गया जहां उसे बेहद गंभीर अवस्था मे भोपाल भेजा गया। अपुष्ट समाचारों के अनुसार उसने वहां दम तौड़ दिया। फरार अज्ञात आरोपियों  की तलाश पुलिस ने सरगर्मी से आरंभ कर दी है। थाना टीआई संध्या राय ने मानाखेड़ी गांव मे छापामार कार्रवाई भी की है। भागते समय एक हमलावर की नकाब गिर जाने से लोगों द्वारा उसकी पहचान भी कर ली गई है जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने मे कामयाब हो सकती है। प्रथम दृष्टया गोली कांड जुआ-सट्टा कारोबार  से जुड़ा दिखाई देता है। 

 
Share To:

Post A Comment: