किसान पर प्राण घातक हमला


इछावर 31 अक्टूबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

बीती रात भाऊँखेड़ी जोड़ के नजदीक स्थित वरुणा फेक्ट्री के पीछे अपने खेत पर काम कर रहे किसान पर कुछ लोगों द्वारा प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। घायल किसान को सीहोर रेफर किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक़ ग्राम भाऊँखेड़ी निवासी कृषक जगदीश वर्मा पिता रामबगस वर्मा-42 अपने खेत पर काम कर रहा था तभी जगदीश पर कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट करते हुए ना केवल उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया बल्कि पैरों मे पेट्रोल झालकर आग लगाने की कोशिश भी की। जगदीश को सिर मे गंभीर चोंट आने के कारण 108 से उपचार के लिए सीहोर रवाना किया गया।

बाद मे इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले को लेकर कोई फरियादी फिलहाल इछावर थाने नहीं पहुंचा है।
Share To:

Post A Comment: