इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
केंद्र सरकार ने सन् 2014 मे स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी तब से जनता मे लगातार स्वच्छता को लेकर जागरुकता बड़ती जा रही है और उसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। 'स्वच्छता' कई रोगों के रोकथाम का जरिया है। उक्त बात बीएमओ डा बीबी शर्मा ने कही, वह शासकीय माडल स्कूल मे 'स्वच्छता दिवस' कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
डा शर्मा ने कहा कि हमारे लिए सफाई जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गई है, चाहे स्कूल,कालेज,मकान,दुकान,आफिस या फिर सार्वजनिक स्थान ही क्यों ना हों। स्वच्छता अभियान को लेकर शासन कई प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम संचालित कर रही है । अब वक्त आ गया है कि हम सरकार के स्वच्छता अभियान रुपी यज्ञ मे अपनी आहुतियाँ डालते रहे। और पूर्ण स्वच्छ भारत का निर्माण करें।
स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर शा माडल स्कूल मे शुक्रवार को प्रश्न-उत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमे 20 अंक के 20 प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दिए गए थे। इस परीक्षा मे 20 मे से 17 अर्जित कर कक्षा 9वीं के छात्र गौरव आ कमलेश वर्मा ने सर्वाधिकार 17 अर्जित किये जिसे डा बीबी शर्मा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य रवि शर्मा स्कूल व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Post A Comment: