साहब- कृषक और शासकीय भूमि पर अवैध रुप से कर रहे हैं निवास

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 


इछावर नगर मे अतिक्रमण माफियाओं के इस कदर हौसले बुलंद हैं कि उन्होनें राजस्व भूमि के अलावा किसानों की कृषि भूमि पर भी निशाना साधना आरंभ कर दिया है।
इछावर के कृषक प्रहलाद सिंह आत्मज नाथूराम खाती शुक्रवार को इछावर तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम प्रगति वर्मा को आवेदन सौंपते आपबीती सुनाई।


कृषक प्रहलाद सिंह ने आवेदन के माध्यम से कहा कि मेरी कृषि भूमि मे से भूखंड विक्रय किए गए थे जिसपर अब कुछ लोग अवैध रुप से अब निवास कर रहे हैं।

अवैध कब्जा करने वाले रामदयाल आ भंवरजी,सोनू आ रामदयाल, कमलाबाई पत्नि श्रीराम, राहुल,गोलू,धर्मेन्द्र आ श्रीराम ,कांता बाई पत्नि दयाराम,अमित पत्नि  और अमित की पत्नि झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं। जान से मारने की धमकी भी देते हैं। 
इन लोगों को कुछ वर्ष पहले रहने के लिए अनुबंध के आधार पर जगह और मकान दिये थे। और अनुबंध करते समय वादा किया था कि हम मकान निर्माण करेंगे,कानूनी तौर पर डायवर्सन करवा कर या सहमति लेकर जितनी जगह आपसे ली है उसी पर कायम रहेंगे, लेकिन अब इनके इनके मन से जहां इच्छा हो उतनी जगह पर या ज्यादा जगह पर बगैर डायवर्सन के मकान निर्माण कर लिया है।

आसपास ज्यादा जगह पर मकान निर्माण कर लिया गया है, इनको समझाने पर विवाद चालू कर दिया और मेरी जमीन पर मवेशियों से नुकसान कराते हैं। कृषि योग्य सामान भी चोरी करते हैं। उनसे कहा जाता है कि कानून के दायरे मे रहो तो दादागिरी करते हैं और कहते हैं तुम और कानून हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इन अवैधानिक कार्य मे लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की  मांग इस आवेदन पत्र के माध्यम से करता हैं और दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण कायम किया जाए जिससे मुझ न्याय मिल सके। 
दूसरी तरफ संबोधितों का कहना है कि हम हमारे हक की जमीन बाफर रहे हैं किसी प्रकार का कोई कब्जा नहीं किया। शिकायत निराधार है।

Share To:

Post A Comment: