सीहोर 04 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट

सीहोर : भाजपा ने नारेबाजी करते हुए सौंपा ज्ञापन
सोमवार का दिन सीहोर की राजनीति के लिए झंडे,जुलूस,सभा,ज्ञापन और आरोप-प्रत्यारोप का रहा। जिला मुख्यालय पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ही पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।
सीहोर:कांग्रेस ने लिया केन्द्र सरकार को आड़े हाथोंकांग्रेस ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने भेदभाव किया है। वहीं भाजपा का कहना था कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की चुनाव के समय की गई घोषणा झूठी निकली है। उसके बाद दोनों ही दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।पार्टी ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया तो भाजपा ने कांग्रेस की घोषणाओं के पूरा नहीं होने को लेकर किया। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर हमला बोलते हुए आरोप प्रत्यारोप लगाया। धरना प्रदर्शन के बाद पहले भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां जमकर नारेबाजी की। उसके बाद कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
सोमवार को भाजपा के खेमे मे पूर्व राजस्व मंत्री, इछावर विधायक करणसिंह वर्मा, गौरव सन्नी महाजन, इछावर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर छाए रहे तो कांग्रेस खेमे मे पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभय मेहता, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल,पूर्व विधायक रमेश सक्सेना।





Post A Comment: