अंतरमहाविद्यालयीन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक स्वर्ण पदक जीते
सीहोर 05 नवंबर 2019
एमपी मीडिया पाइंट
राजधानी भोपाल के एक निजी कालेज में हुई अंतरमहाविद्यालयीन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आधा दर्जन वेट लिफ्टिरों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर सीहोर लौटने पर वेट लिफ्टिरों का सम्मान भी किया गया। इस संबंध में वेट लिफ्टिंग कोच मोहन पाराशर ने बताया कि गत दिनों भोपाल के आईईएस कालेज में हुई अंतर महाविद्यालयीन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीहोर के विद्यार्थियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसमें तीन बालक वर्ग और तीन शासकीय कन्या महा विद्यालय बालिका वर्ग की शामिल है।
बालिका वर्ग में कन्या महाविद्यालय की छात्राएं
उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीहोर के कन्या महाविद्यालय की छात्राएं 59 किलोग्राम वर्ग में तनीशा शर्मा ने, 59 किलोग्राम में गायत्री रजक और 64 किलोग्राम वर्ग में रचना वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा बालक वर्ग में स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय में अभ्यास करने वाले वेट लिफ्टिरों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। जिसमें 64 किलोग्राम वर्ग में यशमित शर्मा, 89 किलोग्राम वर्ग में विश्वजीत राजपूत और 96 किलोग्राम वर्ग में कान्हा त्यागी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया है।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्पर्धा के लिए चयनीत हुए
अंतरमहाविद्यालयीन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीहोर के आधा दर्जन वेट लिफ्टिरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिसके कारण आगामी दिसंबर में तमिलनााड़ में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्पर्धा के लिए चयनीत हुए। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एसपी बिसेन, कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन तनेजा, आालोक शर्मा, कन्या महा विद्यालय के स्पोट्र्स अधिकारी रवि बिरहा, शैलेन्द्र चौहान, सत्यनारायण वारिया, मनोज दीक्षित मामा, मनीष जैन, अतुल तिवारी, मनोज कन्नौजिया, शाकेब खान, मदन कुशवाहा आदि शामिल है।

Post A Comment: