इंदौर 13 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट 

दुनियां मे क्रिकेट की हिंदी कांमेट्री मे अपना विशिष्ट नाम-स्थान रखने वाले, 'ग्रेट कामेंटेटर' सुशील दोषी की आवाज रेडियो पर फिर से सुनाई देने वाली है।
पद्मश्री दोषी अपने घर में पहली बार सुनाएंगे टेस्ट का आंखों देखा हाल।

सुशील दोशी ऐसा नाम है, जिसे लोग चेहरे से ज्यादा आवाज से पहचानते हैं। हिंदी क्रिकेट कमेंट्री को दुनियाभर लोकप्रिय बनाने के लिए सुशील को पद्मश्री (2016) सम्मान से नवाजा जा चुका है, मगर अपने 51 साल के करियर में पहली बार वे अपने ही घर इंदौर में टेस्ट मैच की आकाशवाणी से कमेंट्री करने जा रहे हैं। यह मौका 14 नवंबर से इंदौर में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट में आएगा। खास बात यह है कि वे होलकर स्टेडियम के उसी कमेंट्री बॉक्स में बैठकर आकाशवाणी पर आंखों देखा हाल सुनाएंगे, जो उनके ही नाम पर बना है। आकाशवाणी पर बहुत सालों के बाद टेस्ट मैचों की लाइव कमेंट्री शुरू हुई है।
बतादें कि जितने क्रिकेट प्रेमी आज गावस्कर,विश्वनाथ,कपिलदेव,तेंदूलकर,रोहित शर्मा आदि के फेन हैं उससे कहीं ज्यादा क्रिकेट प्रेमी ग्रेट कामेंटेटर सुशील दोषी की आवाज,स्टाइल और लय के फेन हैं।
Share To:

Post A Comment: