मातम में बदलीं शादी की खुशियां -
शादी समारोह में गोली चलने से दूल्हे के पिता की मौत
- उज्जैन के ग्राम जगोटी की घटना, पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन 13 नवंबर,2119 एमपी मीडिया पाइंट
उज्जैन के ग्राम जगोटी में शादी की खुशियां, उस समय मातम में बदल गईं, जब आयोजन में माता पूजन के दौरान किए गए हर्ष फायर की गोली दूल्हे के बाप को लग गई और उसकी मौत हो गई। राघवी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जगोटी में आंजना समाज के विक्रम सिंह आंजना के बेटे की शादी थी। बुधवार को माता पूजन का जुलूस निकाला जा रहा था, इसी दौरान किए गए हर्ष फायर की एक गोली विक्रम सिंह को लग गई, जिससे माता पूजन के जुलूस के दौरान अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियां गम में बदल गईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए विक्रम सिंह आंजना को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि घटना सुनियोजित साजिश के तहत तो घटित नहीं की गई। क्योंकि गोली मृतक विक्रम सिंह आंजना के सीने सहित उसके हाथ में लगी है। बहरहाल, राघवी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, फॉरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल का मुआयना कर इस गोलीकांड का सच जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Post A Comment: