पुरस्कृत होंगी इछावर की दो होनहार छात्राएं
इछावर 24जनवरी,2020 एमपी मीडिया पाइंट
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इछावर की दो होनहार छात्राएं पुरस्कृत होंगी। शासकीय एक्सलेंस स्कूल की छात्रा मनीषा वर्मा को 21वें जेपी शर्मा पुरुस्कार से नवाजा जाएगा वही शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा साक्षी को श्रीमती सीबी शर्मा स्मृति पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। मनीषा ने 86 प्रतिशत तो साक्षी ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
बतादें कि दोनों ही छात्राएं ग्रामीण इलाकों से हैं और उन्होंने बेहद दुर्गम परिस्थितियों से गुजरकर यह मुकाम पाया।
मनीषा इछावर के ग्राम पांगरा निवासी है जबकि साक्षी बारेला ग्राम सारस निवासी है। खासबात यह है कि साक्षी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा मे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इछावर के अबतक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। किसी भी शासकीय या अशासकीय स्कूल मे कोई विद्यार्थी इतने अंक अर्जित नहीं कर पाया था।
मनीषा वर्तमान मे डाइट सीहोर से डीएड कर रही हैं और उनका मनना है कि मुझे शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत दूरतक जाते हुए देश की सेवा करना है।
छात्रा साक्षी अनुसूचित जनजाति से हैं जिन्होंने ग्राम सारस का नाम रोशन करते हुए इछावर के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

Post A Comment: