फिर कोई छोड़ गया अबोध बालिका को
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले मे बच्चों को छोड़ने-छोड़जाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला यह है कि तहसील मुख्यालय इछावर के मालीपुरा से एक अबोध बालिका मिली है जो अपना नाम भी नहीं बता पा रही है। फिलहाल बालिका पुलिस के संरक्षण मे है। थाना इछावर टीआई अरविंद कुमरे का कहना है कि हर हालत मे तफ्तीश की जा रही है। हर ज़रिए से सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बच्ची के असल मुकाम पर हम पहुंच जाएंगे।
Share To:

Post A Comment: