एटा(उत्तरप्रदेश)
एमपी मीडिया पाइंट
यूपी के के एटा में शनिवार को एक घर में मिले 5 शवों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घर की ही एक महिला ने खाने में जहर मिला कर घर के सदस्यों की हत्या की थी। एक मासूम बच्चे का गला दबा कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
घटना में शामिल आरोपी महिला यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि घर का कोई सदस्य जीवित न बचे। महिला ने घर के चारों सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद की नस काट कर और हार्पिक पीकर खुदकुशी कर ली।
इस घटना में 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतकों को खाने में जहर मिलाकर देने और एक साल के बेटे आरव का मुंह दबा कर जान से मारने की बात सामने आई है।
एटा के एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की बहू दिव्या ने पहले खाने में जहर मिलाया फिर अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया गया।

Post A Comment: