बिलकिसगंज पुलिस ने  जब्त की 95 लीटर कच्ची शराब 

इछावर/बिलकिसगंज
एमपी मीडिया पाइंट 

एक तरफ जहां  कोरोना जैसी महामारी से देश जूझ रहा है। जिनकी रक्षार्थ  पुलिस जान की बाजी लगाकर चप्पे चप्पे पर तैनात है  वहीं दूसरी ओर पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर शराब तस्करी भी जोरों पर है। सीहोर जिले के बिलकिसगंज पुलिस ने कच्ची शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। सीहोर पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एवं एसडीओपी एसएन चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 95 लीटर कच्ची शराब जब्त की है।
बिलकिसगंज थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठौतिया मैं आरोपी दिनेश पिता प्रेमसिंह भिलाला आयु 21 वर्ष शराब सप्लाई कर रहा है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसके कब्जे से हाथ भट्टी सहित महुआ की 95 लीटर कच्ची शराब जप्त की। वहीं थाना बिलकिसगंज में अपराध क्रमांक 89/20 धारा 34 188 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी दिनेश भिलाला को  न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में एसआई महेशसिंह धुर्वे,रामेश्वर मीणा मनीषा नेगी,आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Share To:

Post A Comment: