कोरोना पर तेंदुआ भारी, दिनभर किया परेशान
दिनेश शर्मा, आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट
रविवार को जब समूचा प्रदेश कोरोना से जूझ रहा था तब मध्यप्रदेश के आष्टा तहसील के रहवासी तेंदूए से लड़ रहे थे; देवास जिले के खिवनी अभ्यारण्य से सटे ग्राम भंवरा के जंगल मे तेंदूए ने जमकर उधम मचाया। रिपोर्टिंग के लिए गए पत्रकार तक को हल्का सा निशाना बनाया। तेंदूए की वजह से दहशतजदा भीड़ फील्ड मे उतर आई। एक बारकी ऐसा लगा जैसे यहां कोरोना पर तेंदूआ भारी है। आस्क-मास्क>>डिस्टेंस छोड़ ग्रामीण तेंदुए से उत्पन्न तात्कालिक समस्या ने निपटने को उतारु हो गए। प्रशासन , पब्लिक,वन विभाग के तमाम प्रयासों को छकाकर तेंदुआ अपनी राह पकड़ गया।
बतादे कि इछावर,आष्टा,देवास को मिलाने वाली सीमा पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ,बाघ,लकड़बग्घा किस्म के हिंसक जंगली जानवरों का मुख्य केंद्र बनी हुई है। इनको माकूल जवाब देने के लिए जबतक वन विभाग सचेत होता है तबतक यह हिंसक पशुआदि चंपत हो जाते हैं और फिर वापस लोट आते हैं।
एमपी मीडिया पाइंट
रविवार को जब समूचा प्रदेश कोरोना से जूझ रहा था तब मध्यप्रदेश के आष्टा तहसील के रहवासी तेंदूए से लड़ रहे थे; देवास जिले के खिवनी अभ्यारण्य से सटे ग्राम भंवरा के जंगल मे तेंदूए ने जमकर उधम मचाया। रिपोर्टिंग के लिए गए पत्रकार तक को हल्का सा निशाना बनाया। तेंदूए की वजह से दहशतजदा भीड़ फील्ड मे उतर आई। एक बारकी ऐसा लगा जैसे यहां कोरोना पर तेंदूआ भारी है। आस्क-मास्क>>डिस्टेंस छोड़ ग्रामीण तेंदुए से उत्पन्न तात्कालिक समस्या ने निपटने को उतारु हो गए। प्रशासन , पब्लिक,वन विभाग के तमाम प्रयासों को छकाकर तेंदुआ अपनी राह पकड़ गया।

Post A Comment: