कोरोनो के खिलाफ कमान संभाले पुलिकर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लोकडाउन में पुलिस के योद्धाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इछावर डीएसपी मनीष राज एवं टीआई अरविंद कुमरे नेतृत्व में आज शुक्रवार को इछावर थाने मे ड्यूटी के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया सभी पुलिसकर्मी फिजिकली रुप से फिट पाये गए।
पुलिसकर्मियों को भी फिट रखने और उनके स्वास्थ्य को जानने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस विभाग करवाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते पुलिसकर्मी 16 से 18 घंटे की डयूटी दे रहे हैं इस दौरान वह रोजाना सैंकड़ों लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। यही वजह है कि पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य का परीक्षण जरुरी हो गया था। शुक्रवार  को पुलिस कप्तान एसएस चौहान के निर्देश पर इछावर  थाने पहुंकर विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।पुलिस कर्मियों ने बारी बारी से अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।
इछावर डीएसपी मनीष राज ने बताया पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान के निर्देश पर पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी अधिकारियों की जांच की गई। इस दौरान सभी की टेमप्रेचर,ब्लड प्रेशर, शुगर जांच की गई जांच के दौरान चिकने बताया सभी पुलिसकर्मी फिट पाए गए कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर बड़ा होने के कारण दवाई और एडवाइज दी है। 
परीक्षण कार्यक्रम को कवरेज करने गये मौजूद पत्रकारों का भी स्वास्थ्य परीक्षण डॉ बीबी शर्मा  द्वारा किया गया ।

जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उनमे रामकिशन,घनश्याम वर्मा, विजेंद्र यादव,मोदी स्वामी,रामसिंह,मानसिंह,
चरणसिंह,देवराज वर्मा,नरेंद्र वर्मा, संतोष परमार,अवध नारायण, मेहरबानसिंह,दिलीप वर्मा, नर्मदा प्रसाद,विक्रमसिंह,फैजल खान, प्रेमसागर,लक्ष्मीचंद, कमलसिंह,बृजेश प्रजापति, रामसिंह,मनोज,ओमप्रकाश, अर्जुन,श्रीराम परमार, छगनलाल,सूरजसिंह,अमित नागर,सूरज मालवीय,अरुण, हेमराज वर्मा,बद्रीप्रसाद, जीएस राजपूत,नीतू चौधरी, नेहा यादव,अर्पण,देवराज दांगी,जगदीश सोलंकी,मोहन वर्मा,संतोष वर्मा,शंकरलाल, सुरेखा पवार,डीएसपी मनीष राज,नगर निरीक्षक अरविन्द कुमरे, अनिल दांगी,शिवराजसिंह राजपूत, सुरेश मालवीय शामिल हैं।
Share To:

Post A Comment: