कोरोना को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त
शिवराजसिंह राजपूत इछावर
एमपी मीडिया पाइंट कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में और अधिक कसावट लाने के लिए सीहोर जिले के बिलकिसगंज पुलिस लगातार ही सख्त होती जा रही है। बिलकिसगंज थाना प्रभारी केजी शुक्ला मोर्चा संभाते हुए खुद थाना क्षेत्र के गांवो में भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बिलकिसगंज पुलिस लगातार लोगो के बीच जाकर लोगो के बीच शारीरिक दूरी बनाने के लिए लोगो को जागरूक कर रही है।
वहीं बिलकिसगंज थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने सोमवार को थाना अंतर्गत ग्राम मुवाड़ा,पांगरी जंगल,राजपुरा,नीबूखेड़ा, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पूरी टीम के साथ भ्रमण कर जागरूक किया ताकि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन ना तोड़ सके ।



Post A Comment: