Home
Unlabelled
अलर्ट ! तेज हवाओं के साथ कई राज्यों मे होगी बारिश...
नई दिल्ली। दिल्ली सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे क्षेत्र में लू से एक सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर ऊपरी पश्चिमी तट की ओर बढ़ सकता है। दिल्ली में रातभर हल्की बारिश और दिन में भी बारिश होने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने अगले दो दिन में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
अरब सागर और लक्षद्वीप पर बना कम दबाव वाला क्षेत्र अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों पर पड़ेगा। भारत के मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि 3 जून तक चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के तटों तक दस्तक दे देगा। चक्रवाती तूफान अम्फान के पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के कुछ दिनों बाद ही मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है। IMD ने ट्वीट कर कहा, 'अगले 48 घंटों के दौरान अरब सागर के ऊपर बनने वाला कम दबाव वाला क्षेत्र चक्रवाती तूफान में और तेजी लाएगा, जिससे अगले 48 घंटों में डिप्रेशन बन सकता है। यह 3 जून की सुबह उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों तक पहुंच जाएगा।' इस चक्रवाती तूफान के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
Back To Top
Post A Comment: