मध्यप्रदेश से बढ़ी खबर

-----------------------------

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 




                          डा. दक्ष शर्मा 
इछावर निवासी डा. दक्ष शर्मा  को "कोरोना योद्धा" के रुप मे कुछ इस तरह विदा किया गया घर से कि आंखें गीली हो गई।

दरअसल डा. दक्ष शर्मा इछावर निवासी हैं और उनके ड्यूटी का फरमान जारी हुआ कि 15 दिन वह भोपाल के चिरायु अस्पताल मे उस वार्ड मे ड्यूटी देंगे जहां कोरोना संक्रमित भर्ती हैं और इसके बाद उन्हें 15 दिनतक कोरंटाइन रहना रहना होगा। यानि अगले एक माह तक वह हरहाल मे घर से जुदा रहेंगे।
बड़ी बात यह है कि डा. दक्ष शर्मा ने अपनी ड्यूटी को चुनौती माना और घर से ऐसे विदा हुए जैसे जंग के लिए वीर जवान सीमा के लिए रवाना होते हैं। डा. दक्ष की माताश्री  डा. मधु शर्मा ने भी पूरे हौसले के साथ तिलक लगातार सोमवार को उन्हें विदा किया। और कहा कि डाक्टर बनता ही इसीलिए है व्यक्ति, कि वह अपनी जान जोखिम मे डालकर दूसरों की जान बचाए। मां होने के नाते__डाक्टर होने के नातों से जुदा होते हैं, दोनों के अलग-अलग मायने होते हैं, मैं आशीर्वादों के बलपर पुत्र को विदा कर रही हूँ कि जितनी हो सके वह सफलतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वाह करें और सुरक्षित रहें।

बतादें कि डा. दक्ष चिरायु अस्पताल मे ही पदस्थ हैं और अभीतक वह इस प्रकार की ड्यूटी से जुदा थे। यहां यह बताना भी उचित होगा कि उनके पिताश्री डा. बीबी शर्मा इछावर मे बीएमओ पद पर आसीन हैं जिनके अथक प्रयासों के बल पर इछावर का शासकीय अस्पताल प्रदेश मे नम्बर-1 है।
बीएमओ डा. शर्मा बताते हैं कि कर्तव्य का निर्वहन ही कर्म है, जो हर डाक्टर का फर्ज बनता है चाहे उसमे जो भी जोखिम हो। दक्ष यदि जा रहे हैं जोखिम भरी ड्यूटी निभाने तो यह मेरे लिए गौरव का विषय है।
इछावरवासियों ने भी डा दक्ष के लिए शुभकामनाएं जाहिर की हैं।
Share To:

Post A Comment: