विद्युत विभाग की छापामार कार्रवाई_ विद्युत चलित उपकरण जप्त
शिवराज सिंह राजपूत ,इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
बिजली चोरी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभाग की टीमें विभिन्न गावों में छापामार कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। मंगलवार को भी मध्यप्रदेश मध्य विद्युत वितरण कंपनी इछावर के एई चंद्रशेखरसिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पालखेड़ी और आमलारामजीपुरा में छापामार कार्रवाई करते हुए 12 विद्युत चलित उपकरण जब्त किए।
जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के एई चंद्रशेखरसिंह ने बताया कि कुछ लोग हीटर लगाकर और चोरी छिपे कुंडिया लगाकर बिजली की चोरी करते आ रहे हैं, जिस कारण ओवर लोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल जाते हैं। और उन लोगों को परेशानी होती है, जिन्होंने कनेक्शन लिए हुए है। अब विभाग की टीमें प्रतिदिन विभिन्न फीडरों के अंतर्गत पड़ते गांवों में छापेमारी कर रही है, जो भी लोग अवैध तरीके से बिजली चोरी कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान न केवल हीटर जब्त किए जाएंगे, बल्कि जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिए हैं उन्हें जल्द लेने चाहिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे भी लोगों को जागरूक कर अपना सहयोग दें, ताकि बिजली ढाचे में बेहतर सुधार किया जा सके। चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि लोग बिजली का दुरुपयोग कर रहे हैं जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है।
शिवराज सिंह राजपूत ,इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
बिजली चोरी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभाग की टीमें विभिन्न गावों में छापामार कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। मंगलवार को भी मध्यप्रदेश मध्य विद्युत वितरण कंपनी इछावर के एई चंद्रशेखरसिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पालखेड़ी और आमलारामजीपुरा में छापामार कार्रवाई करते हुए 12 विद्युत चलित उपकरण जब्त किए।

Post A Comment: