15 पॉजीटिव...मिले, आधा दर्जन डिस्चार्ज 
सीहोर 18 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी  अनुसार आज 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के राजाबाग निवासी 2 व्यक्ति, इंदिरा कॉलोनी से 2 तथा टीगर मोहल्ला से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। आष्टा विकासखंड अन्तर्गत कोठरी से 3, सेवदा से 2, हरनावदा से 1 तथा आष्टा के शांतिनगर से 1, बुधनी के मधुबन कॉलोनी से 2 तथा वार्ड नंबर 10 से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।   जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 158 है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 17 है।
आज 06 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें से सीहोर के 1, बुदनी के 2, श्यामपुर से 1, आष्टा से 2 व्यक्ति शामिल है।
Share To:

Post A Comment: