नई दिल्ली,  एमपी मीडिया पाइंट 

 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश (Arunachal pradesh) के लापता हुए 5 युवकों को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) शनिवार को भारत को सौंप देगी. पीएलए ने पहले पुष्टि की थी कि लापता युवकों को उनके पक्ष से पाया गया था और हैंडओवर की प्रक्रिया के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा था. भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा, चीन कल अरुणाचल प्रदेश से लापता पांच भारतीय नागरिकों को किबाथू सीमा कर्मियों की बैठक स्थल के पास वाचा में सौंप देगा।

किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, "चीनी पीएलए ने भारतीय सेना को अरुणाचल प्रदेश के युवकों को हमारे पक्ष में सौंपने की पुष्टि की है। सौंपने की संभावना कल यानि 12 सितंबर, 2020 तक होगी."

बता दे कि पांचों युवक गत 07 सितंबर को लापता हुए थे । रिजिजू ने ही पहली बार इसकी सूचना दी थी कि पीएलए ने इस बात की पुष्टि की थी कि युवक सीमा पार चीन में पाए गए हैं। यह घटना तब सामने आई थी जब एक समूह के दो सदस्य जंगल में शिकार के लिए गए थे और लौटने पर उन्होंने उक्त पांच युवकों के परिवार वालों को जानकारी दी थी कि युवकों को सेना के गश्ती क्षेत्र सेरा-7 से चीनी सैनिक ले गए हैं. यह स्थान नाचो से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। सौंपने की संभावना कल यानि 12 सितंबर, 2020 तक होगी.,
7 सितंबर को लापता हुए थे युवक 
रिजिजू ने ही पहली बार इसकी सूचना दी थी कि पीएलए ने इस बात की पुष्टि की थी कि युवक सीमा पार चीन में पाए गए हैं। यह घटना तब सामने आई थी जब एक समूह के दो सदस्य जंगल में शिकार के लिए गए थे और लौटने पर उन्होंने उक्त पांच युवकों के परिवार वालों को जानकारी दी थी कि युवकों को सेना के गश्ती क्षेत्र सेरा-7 से चीनी सैनिक ले गए हैं।यह स्थान नाचो से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
Share To:

Post A Comment: