44 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 386 है
सीहोर 13 सितंबर, एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 44 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 14 व्यक्तियों की कोरोना जांच पॉजीटिव आई जो बड़ा बाजार, नेहरु कॉलोनी, गांधी रोड़, चाण्क्यपुरी, साई सेंटर, कुलकुला माता मंदिर, बडियाखेड़ी, दीवानबाग के निवासी हैं।
आष्टा विकासखंड से 16 व्यक्तियों की जांच पॉजीटिव आई है जो नजरगंज बीओआई शाखा, भगवानपुरा, टॉकीज़ रोड़, वार्ड नंबर 15, 16, सेल कंपनी मेहतवाड़ा, हरनावदा, दलपतपुरा,मुकुंद,बुधवारा, दोराबाद, निजामुद्दीन मोहल्ला के निवासी हैं।
बुदनी के बकतरा एवं रेहटी से 1-1व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
नसरुल्लागंज अन्तर्गत 4 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जोरीठवाड, नीलकंठ, बोरखेड़ा, नंदगांव केनिवासी हैं। श्यामपुर अन्तर्गत ग्राम भटौनी के 10 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में कुल एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 388 है।
आज 19 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल रिकवर/डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 637 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या 23 हो गई है। आज 180 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 26 सैम्पल जांच हेतु लिए गए है। श्यामपुर के 23, आष्टा से 6,नसरूल्लागंज के 45, बुदनी के 44इछावर के 36 सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए हैं।


Post A Comment: