![]() |
मुख्यमंत्री शिवराज ने शहीद को किए श्रद्धासुमन अर्पित,
सम्मानस्वरुप श्रद्धानिधि एक करोड़ रुपये देने की घोषणा,
शहीद के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी सर्विस,
सतना, एमपी मीडिया पाइंट
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब ,
नमः आँखों से दी विदाई ,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सम्मानस्वरुप एक करोड़ रुपये देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी सर्विस दिए जाने का भी एलान किया।
इसके पूर्व विंध्य के सतना जिले के एक जांबाज बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर अपनी जन्मभूमि को गौरवांवित किया, जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुकाबला करते हुए सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र की पैपखरा पंचायत के ग्राम पड़िया के सपूत धीरेंद्र त्रिपाठी श्रीनगर में शहीद हो गए । शहीद का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा तो समूचा गांव बिलख उठा।
शहीद धीरेंद्र सीआरपीएफ का जवान था। उसकी बटालियन श्रीनगर में तैनात थी। सोमवार को आतंकियों ने फिर पुलवामा पर हमला किया जिसमें भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में सतना का लाल धीरेंद्र त्रिपाठी भी शामिल है। शहीद के पिता रामकलेश त्रिपाठी भी सीआरपीएफ में ही हैं और बालाघाट में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे, तभी आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं। जवान का शव जैसे ही गांव पहुंचा पूरा गांव बिलख उठा। भारत माता के जयघोष से आकाश गूंज उठा।



Post A Comment: