रेल्वे स्टेशन अधीक्षक सीहोर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आजम लाला ने आपने अलग ही अंदाज में रेल अधीक्षक शेरसिंह भाटिया को गुलाब का फूल भेंटकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया,कहा आज गांधी जयंती है हम कोई नारेबाजी नहीं चाहते और जल्द से जल्द हमारे ज्ञापन को ध्यान में रखते हुए सीहोर रेलवे स्टेशन पर रेल को रोखने की अनुमति दी जाए जिससे आम जनता को परेशानी न हो अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। कांग्रेस नेता आजम लाला ने दी चेतावनी दी कि रेलों का स्टाप नहीं तो रेल रोकों अभियान चलाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमारी मांगे जनहितार्थ हैं इसे केंद्रीय रेल मंत्रालय राजनिति के चश्मे से देखने की भूल न करे और प्रतिदिन परेशानी भुगतने वाले हजारों मुसाफिर की समस्या का ईमानदारी से निराकरण करे।
इस मौके पर रवि पांडे, अमित सेन, जुनैद खान, अली असगर, साबर, सुनील मेवाड़ा, नवीन परमार, रोहित परमार, इरशाद शेख, संजू मालवीय, यश शर्मा, अरशान पठान, महमूद लाला, इंतयाज लाला, यमन यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post A Comment: