फर्जीं दस्तावेजों से खेत पर रखवाया घरेलू अटल ज्योति योजना का ट्रांसफार्मंर,

मगरदीकलॉ तहसील श्यामपुर के ग्रामीणों ने की कलेक्टर को शिकायत  


सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

फर्जी दस्तावेजों से घरेलू अटल ज्योति योजना ट्रांसफार्मंर विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों से सांठगांठ कर अवैधानिक रूप से खेत पर लगवाने का मामला सामने आया है।

मगरदीकलॉ तहसील श्यामपुर में वर्षो से कृषि कार्य के लिए खेतों पर रहने वाले ग्रामीणों ने मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर विष्णू प्रसाद यादव को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और सिंचाई के लिए उचित विद्युत ट्रांसफार्मंर लगवाने की मांग की है।    

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया की विगत 10 वर्षो से खेतों पर ही अपना मकान बनाकर रह रहे है। बिजली नहीं होने से फसल मं सिंचाई नहीं कर पाते,
गांव के जगन्नाथ पुत्र नन्नूलाल गुर्जर द्वारा सामुहिक रूप से सभी किसानों के लिए ट्रांसफार्मंर रखवाने और सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन दिलाने के लिए आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज की फोटो कापी किसानों  से ली गई।
संबंधित  किसान  ने कृषि मोटर पंप लोड ट्रांसफार्मर नहीं लगवाकर स्वयं के खेत में घरेलू बिजली कनेक्शन अटल ज्योति योजना का ट्रांसफार्मंर रखवा लिया। किसान उसी ट्रांसफार्मंर से बिजली उपयोग कर खेतीबाड़ी कर रहा है जबकि  अटल ज्योति ट्रांसफार्मंर केवल घरेलू बिजली उपयोग के लिए होता है इधर विघुत  वितरण कंपनी के द्वारा अटल ज्योति ट्रांसफार्मंर को केवल घरेलू  उपयोग का बताकर अन्य  किसानों  को बिजली कनेक्शन नहीं दिये जा रहे है और नया ट्रांसफार्मंर भी नहीं रखा जा रहा है और विद्युत कंपनी ने बिना बिजली दिये की बिल भेजना शुरू कर दिया है। अनेक किसानों ने  जिला प्रशासन से संबंधित किसान पर सख्त कार्यवाही कराने और बिजली कनेशन दिलाने की मांग की है।

Share To:

Post A Comment: