युवक फांसी पर झूला, पुलिस मौके पर

 इछावर/फांगिया, एमपी मीडिया पाइंट 

तहसील मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर ग्राम बालुपार्ट मे युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगातार जिंदगी की इहलीला समाप्त करली।


जानकारी अनुसार ग्राम बालुपार्ट निवासी 32 वर्षीय अनिल पिता शोभाराम बारेला ने अपने ही मकान के नजदीक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।


उसके परिजनों के मुताबिक वह पिछले तीन-चार दिनों से घर से बाहर कहीं ओर था। घर वालों ने उसे पेड़ पर लटका देखा तो अचम्भित रह गए,आनन-फानन मे शव को फंदा खोल नीचे उतार लिया।
युवक ने जेंट्स धोती से फांसी लगाई।

अनिल की दो पत्नी हैं पहली पत्नी दो बच्चों सहित उसके सांथ रहती थी जबकि दूसरी पत्नी एक बच्चे के सांथ अपने मायके ग्राम मोयापानी तहसील इछावर चली गई थी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है शव को पोस्टमार्टम के लिए इछावर लाया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment: