30 हजार रुपये की सागौन समेत दो बाइक जब्त,आरोपी फिर फरार


इछावर/फांगिया,  एमपी मीडिया पाइंट 

अवैध रुप से परिवहन की जा रही 13 नग सागौन की सिल्ली वन विभाग के गश्ती दल ने जब्त की लेकिन हमेशा की तरह आरोपी फरार होने मे सफल रहे।

जानकारी अनुसार मंगलवार को सिराड़ी से बालुपाट के रास्ते पर दो बाइक द्वारा सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था तभी वन विभाग के गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए सागौन की 13 नग लट्ठे जब्त किए। इस कार्रवाई के दौरान लकड़ी चोर मौके से फरार हो गए। वन विभाग के गश्ती दल ने दोनों बाइक को भी जब्त किया। पकड़ी गई सागौन की कीमत 31 हजार रुपये आंकी गई है।

वन विभाग की इस कार्रवाई मे सबरेंज बोरदी कला के डिप्टी रेंजर पीएस वडेरा,अर्जुन सिंह वर्मा,कृष्णकांत,उमेश मिश्रा,हरिनारायण,शांतिलाल,नारायणसिंह,नरबदसिंह,गुलज़ार आदि शामिल थे।
Share To:

Post A Comment: