जमकर मना भगोरिया का जश्न,
हाथ की सफाई के जादुगर चड़े पुलिस के हत्थे,
मेले मे हुई जमकर खरीदारी



ब्रिजिशनगर से हुकुमसिंह मेवाड़ा,शिवराजसिंह राजपूत की रिपोर्ट 


आदिवासी परिणय पर्व भगोरिया इछावर तहसील मे अपनी प्राचीन शान-ओ-शौकत से मना, मेले मे आए दूर दराज के आदिवासियों ने इस पर्व की गरीमा को पूरे समय अपनी लियाकत मे संजोए रखा लेकिन जेब कतरे भी हमेशा की तरफ अपनी  हरकत से बाज नहीं आए और तीन-चार वारदातों को हाथ की सफाई से अंजाम दिया हालांकि बाद मे वह पुलिस के हत्थे भी चड़ गए।

मेले मे सभी प्रकार की दुकानें सजी हुई थी जिनपर पहुंच  महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

जुलूस की समाप्ति के बाद आदिवासी समाज के प्रमुख सामाजिक बंधुओं को गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए। शनिवार को इछावर तहसील के दो दर्जन से अधिक गांवों के आदिवासी लोग ब्रिजिशनगर भगोरिया हाट पहुंचे।

आपको बतादें कि इछावर तहसील के ग्राम ब्रिजिशनगर मे प्राचीन काल से होली पर्व के अंतिम शनिवार को भगोरिया पर्व मनता आ रहा है जिसमे बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी पहुंचकर मेले का आनंद लेते हैं। आज शनिवार को भी लोगों ने भगोरिया हाट का भरपूर आनंद लिया मेले मे सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। तहसीलदार  आरएस मरावी, टीआई अरविंद कुमरे भी पूरे समय टीम के सांथ मेले मे व्यवस्था पर निगाह जमाए हुए थे।
Share To:

Post A Comment: