आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, 72100 रुपये की अवैध शराब जब्त

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  गणेश शंकर मिश्रा  के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला आबकारी अधिकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में रूल ऑफ़ लॉ के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।  इस अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा  औचक 5 जगह  दबिश दी जाकर  लगभग 240 किलोग्राम लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया तथा लगभग 30 लीटर हाथ भट्टी शराब  जप्त की गई। आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के कुल 3 प्रकरण जिसमें दो खाली तलाशी और 2 लावारिस प्रकरण एवम 1 वारिस प्रकरण कायम किए गए। कार्यवाही में कुल ज़ब्ती अनुमानित कीमत 72100 रुपये की रही। कार्यवाही में  जहांगीर खान, सीके साहू, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, श्रीमती सीमा कशिसिया, आबकारी उप निरीक्षक राज कुमार सीतलानी, ललित गीते, आबकारी आरक्षक, नरेश कुशवाह, मुकेश राजपूत, नगर सैनिक का सराहनीय योगदान रहा।
Share To:

Post A Comment: