जनपद अध्यक्ष के भतीजे पर लड़की भगवाने का आरोप,
युवती परिजनों ने राजनीतिक दबाव के कारण ठोस कार्रवाई नहीं हो पाने का लगाया आरोप,
चार दिनों से देवास से लापता है युवती
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
थानांतर्गत ग्राम नयापुरा की एक युवती के अगुवा किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है क्योंकि उसमे इछावर जनपद अध्यक्ष ओपी वर्मा के भतीजे राहुल वर्मा के भी लिप्त होने की बात सामने आ रही है। युवती के माता-पिता का आरोप है कि जनपद अध्यक्ष अपने भतीजे और अगुवा करने वाले संजय मालवीय को दवाब पूर्वक बचाने मे जुटे हैं।
जानकारी अनुसार गत तीन अप्रैल को नयापुरा से उक्त युवती लापता हुई थी जिसे बाद मे पुलिस संजय पिता दलीप निवासी नयापुरा के सांथ पकड़कर थाने ले आई थी तब थाने मे समझोता हुआ था कि दोनों की शादी कर दी जाएगी लेकिन सामाजिक मान्यताओं के चलते विवाह नहीं हो पाया क्योंकि दोनों कहीं न कहीं से रिश्ते मे भाई-बहिन लग रहे थे।युवती के माता-पिता ने उसे अपनी बुआ-फूफा के घर देवास भेज दिया था जहां से 12 अप्रैल को फिर संजय उसे ले गया तभी से दोनों लापता हैं। युवती के परिजनों ने इछावर थाने मे 13 फरवरी को आवेदन दिया जिसमे उक्त घटनाक्रम मे राहुल वर्मा के सहयोग की बात कही गई थी और कार्रवाई की मांग की गई थी।
मंगलवार को युवती की माता सुनीता बाई,पिता बद्रीप्रसाद मालवीय सहित समाज के अनेक लोग इछावर थाने पहुंचे जहां उन्होंने एक आवेदन थाना टीआई अरविन्द कुमरे को सौंपा जिसमे कहा गया कि संजय पिता दलीप निवासी नयापुरा लड़की को जबरदस्ती गलत कृत्य करने की दूषित नियत से अपने सांथियों राहुल पिता मोहन वर्मा एवं देवेन्द्र के सहयोग से अगवा कर ले गया। उक्त दोनों लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडनीय कार्रवाई की जाए।
आवेदन मे कहा गया कि राहुल रिश्ते मे जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा का भतीजा लगता है,इस कारण वह बार-बार मोहल्ले मे आकर पूरे मोहल्ले वालों को गंदी-गंदी गालियां देता है और कहता है कि मेरी पहुंच ऊपर तक है मेरे चाचा जनपद अध्यक्ष हैं पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। तुम्हारे मोहल्ले की सारी लड़कियों को उठाकर ले जाऊंगा और जान से खत्म कर दूंगा।
आवेदन मे कहा गया कि उक्त आरोपीगण ने हमारी जाति को नीचा दिखाया,हमे जान जाने का भय पैदा हो गया,लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहीं ऐसे मे उक्त लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और युवती को उन लोगों की कैद से मुक्त कराया जाए।
बतादें कि युवती माता ने फोन पर संजय से बातचीत का एक आडियो भी जारी किया जिसमे इस घटनाक्रम मे राहुल के लिप्त होने की बात को बल मिलता है!
------------------------
देवास पुलिस का मामला है,इछावर पुलिस फरियादी की पूरी मदद कर रही है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद कुमरे
थाना टीआई, इछावर
-------------------------
मैं पूरी नवरात्रि के दौरान देवीधाम सलकनपुर मे रहा अभी आया हूँ, मेरे संज्ञान मे यह मामला नहीं है इसीलिए क्या कह सकता हूँ।
ओमप्रकाश वर्मा
अध्यक्ष, जपं इछावर



Post A Comment: