Home
इछावर
भाऊँखेड़ी मे तेज हवा,बारिश ने उड़ाई मकानों की चादरें
आंधी-बारिश के कारण उड़ी चादरें
भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट
ब्लाक के कई गांवों मे मंगलवार शाम को अचानक तेज हवाओं के सांथ बारिश होने लगी जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। भाऊँखेड़ी,सतपीपलिया,लसूड़िया राम,कांकरखेड़ा,कुड़ी आदि गांवों मे तेज हवाओं के कारण मकान की चादरें,खपरेलें तक उड़ गई। धूल भरी आंधी से लोगों मे कुछ मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल खड़ा हो गया। ज्ञातव्य है कि कल सोमवार को भी भाऊँखेड़ी मे आंधी-बारिश के कारण जत्रा मे लोगों को परेशान होना पड़ा था। आज मंगलवार को यह भी संयोग रहा कि एक वर्ष पहले 16 अप्रैल 2018 को ही आंधी-तूफान के कारण भाऊँखेड़ी क्षेत्र मे काफी नुकसान हुआ था।
Back To Top
Post A Comment: