लोकायुक्त की कार्यवाही:

एसडीएम के रीडर रिश्वत लेते गिरफतार,
लंबित प्रकरण का शिकायतकर्ता के पक्ष में निराकरण कराने के एवज में मांग रहा था 21500 की रिश्वत

रीवा 07 नवंबर, 2019                                 एमपी  मीडिया  पाइंट 

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संभाग रीवा के निर्देशन में एसडीएम कार्यालय सिरमौर में ट्रेप कार्रवाई की गई जिसमे सद्म के प्रभारी रीडर सतेंद्र  सिंह बघेल पिता स्वर्गीय शीतला सिंह उम्र 48 साल निवासी राजगढ़ को साढ़े 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता सागर मिश्रा अंजनी प्रसाद मिश्रा (24 वर्ष) निवासी ग्राम मोहरबा थाना तहसील सिमरिया जिला रीवा से सिरमौर एसडीएम के कार्यालय में लंबित प्रकरण का शिकायतकर्ता के पक्ष में निराकरण कराने के एवज में 21500 की रिश्वत लेते हुए आज गुरुवार को रंगे हाथों पकड़ा गया। करवाई उप पुलिस अधीक्षक वीके पटेल के नेतृत्व में की गई।
Share To:

Post A Comment: