रिटाय

भोपाल 07 नवंबर 2019                      एमपी मीडिया पाइंट 

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर के नौकर और नौकरानी ने दो वृद्ध महिलाओं को बंधक बनाकर रखा था। इनमें से एक महिला रिटायर डीआईजी रशीद खान की पत्नी हैं तथा दूसरी महिला उनकी साली है।

दरअसल, पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब वृद्ध महिला रजिया सुल्तान और राना सुल्तान के परिचित रफीक उनसे मिलने के लिए पहुंचे। वे घर पहुंचे तो घर के नौकर-नौकरानी ने रफीक को दोनों से मिलने नहीं दिया। मामला संदिग्ध लगने पर रफीक ने शाहजहांनाबाद थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि दोनों नौकर-नौकरानी वृद्ध महिलाओं को बंधक बनाकर रखे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घर पर छापा मारा तो खुलासा हुआ कि नौकर अब्दुल्ला और नौकरानी रुकमणी दोनों को घर के अंदर ही बंदी बनाकर रखे हुए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर के कई ताले तोड़ने के बाद दोनों को रेस्क्यू किया नौकर ने पूछताछ में बताया कि महिलाएं बीमार रहती हैं, इसलिए उन्हें घर के अंदर ही रखा गया था और ताले डाल दिए गए थे, लेकिन पुलिस की नजर में मामला संगीन है, जिसके चलते नौकर और नौकरानी पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Share To:

Post A Comment: