छात्रावास अधीक्षक को किया निलंबित
सीहोर 13 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा अनुसूचित जाति बाबू जगजीवनराम बालक छात्रावास बुदनी के अधीक्षक महेन्द्र सिंह गौर को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।
घटना के अनुसार 12 अक्टूबर की रात्रि में अनुसूचित बाबू जगजीवनराम बालक छात्रावास बुदनी में कक्षा 12 वीं के छात्र सरवन पिता रुपसिंह की तबीयत खराब होने पर छात्रावास अधीक्षक एवं चौकीदार द्वारा छात्र को बुदनी के शासकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया था। चिकित्सालय में चिकित्साकों द्वारा छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। छात्र के परिवारजनों की इच्छा अनुसार छात्र का पोस्ट मार्टम भोपाल में कराया गया। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आना शेष है तथा पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
घटना में अधीक्षक की प्रथम दृष्टया लापरवाही प्रतीत होने से कलेक्टर द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि में गौर का मुख्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग सीहोर रहेगा एवं केवल जीवन निर्वाह की पात्रता होगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता के आदेशानुसार महेन्द्र सिंह गौर का समस्त प्रभार अधीक्षक आदिवासी एकलव्य छात्रावास बुदनी कलेसिंह मरावी को अपने कार्य के साथ-साथ सौंपा गया है एवं मरावी अधीक्षक बायां का अतिरिक्त प्रभार अनुपसिंह तंवर अधीक्षक रेहटी को सौंपा गया है।
पीड़ित परिवार को अनुसुचित संकटा पैन राहत के तहत 10 हजार रुपये की राहत स्वीकृत कर प्रदान की गई है।

Post A Comment: