Home
उज्जैन
उज्जैन: पुजारी के साथ ही लेना होगा प्रवेश
1500 रुपए की रसीद पर पुजारी के साथ ही लेना होगा प्रवेश,पुजारी को मिलते हैं 750 रुपए

उज्जैन 04 नवंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह में प्रवेश बंद के दौरान रू.1500 की रसीद से दो श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक-पूजन कर सकते है। कतिपय समाचार पत्रों द्वारा यह बताया गया कि 1500 रुपए की रसीद से दर्शनार्थी गर्भगृह में जाकर बगैर पुजारी के जलाभिषेक कर सकेंगे।
वस्तुस्थिति यह है कि, श्री महाकालेश्वलर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार 1700 रुपए की रसीद को (1500 + 200 रुपए दान राशि) को कम किया जाकर 1500 रुपए की रसीद से दो दर्शनार्थी बाहरी दर्शन व्यरवस्था के अंतर्गत नियत समय प्रात: 8 से 10 व दोपहर 02 से 04 में पुजारी, पुरोहित के साथ निर्धारित ड्रेसकोड में गर्भगृह में प्रवेश कर जल अपर्ण कर सकेंगे। इस व्य वस्थाध से जहां दर्शनार्थियों को जल अर्पण का विकल्पक उपलब्धे रहेगा, वहीं राशि में भी 200 रुपए की कमी होगी। ज्ञातव्या है कि 1500 रुपए की जल अर्पण रसीद में पुजारी/पुरोहित की दक्षिणा शामिल है व दर्शनार्थी, यजमान को अलग से दक्षिणा देय नहीं है। श्री महाकालेश्व र मंदिर प्रबंध समिति में हुए निर्णयानुसार इस रसीद का 50 प्रतिशत मंदिर प्रबंध समिति व 50 प्रतिशत पुजारी/पुरोहितों को दक्षिणा के रूप में प्राप्त होगा। पूर्व में 1500 रपए की रसीद पर 75 प्रतिशत पुजारी/पुरोहितों व 25 प्रतिशत मंदिर प्रबंध समिति को मिलता है।
Back To Top
Post A Comment: