वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन की 11 सिल्ली जब्त, हमेशा की तरह वन विभाग को चकमा देकर आरोपी मौके से फरार
इछावर/फांगिया, एमपी मीडिया पाइंट
वन विभाग के जंगल से चोरीछुपे लक्कड़ माफिया सागौन की लकड़ी काटकर अवैध परिवहन करते हैं वन विभाग की बड़ी से बड़ी कार्रवाई से भी नहीं डरते हैं सागौन माफियाओं के हौसले बुलंद है। बीती रात माफिया के कारगुजारियों की भनक वन विभाग को लगी और उसने तीन बाइक समेत सागौन की 11 सिल्ली जब्त करने मे सफलता प्राप्त की।
इछावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उप रेंज बोरदीकला की बीट बालूपाठ में डिप्टी रेंजर पहलवान सिंह वडेरा को शनिवार रविवार बीती रात 3:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सिराली जंगल की ओर से बीट बालूपाठ के तरफ 3 बाइक आ रही है जिस पर सागौन की सिल्ली बंधी हुई है। डिप्टी रेंजर पहलवान सिंह अपने वनविभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। विभाग टीम को देखकर लकड़ी माफिया 3बाइक और सागौन की 11 नग सिल्ली छोड़कर मौके से फरार हो गए वहीं वनकर्मियों ने लकड़ी माफियाओं का बहुत दूर तक पीछा भी किया मगर वह रात अंधेरे का फायदा उठाकर चकमा देते हुए फरार हो गए।
मौके से वन विभाग कर्मचारियों ने तीन बाइक सहित 11 नाग सागौन की सिल्ली जप्त की है 3 ने बाइक सहित 11नग सागौन सिल्ली की कीमत सरकार मूल्यांकन के हिसाब से 50 हजार रुपये बताई जा रही है
इस कार्रवाई में उपरेंज बोरदीकलां के डिप्टी रेंजर पहलवान सिंह वडेरा, वनरक्षक अर्जुन सिंह, अशोक गौर,वनरक्षक जय कुमार सक्सेना,वनरक्षक उमेश मिश्रा,वनरक्षक चंदर सिंह वर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Post A Comment: