सरस्वती स्कूल का दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव आरंभ, नागरिकों ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत
इछावर 02 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल इछावर का दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव सोमवार से आरंभ हो गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामायणकालीन शबरी प्रसंग पर आधारित झांकी जहां संस्कृति को दर्शा रही थी वहीं भारतमाता की झांकी से देशभक्ति के भाव स्पष्ट झलक रहे थे। इछावर मे स्थान-स्थान पर नागरिकों द्वारा भव्य पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया।प्राचार्य रविंद्र खाकरे ने बताया कि तीन दिसंबर को रंगमंचीय कार्यक्रम के पश्चात महोत्सव का समापन होगा।


Post A Comment: