Home
Unlabelled
सीहोर: बहशी दरिंदों का फूंका पुतला
पेट्रोल डाल दरिंदों का जलाया पुतला,
शिवसेना ने जताया चौराहा पर आक्रोश
सीहोर 02 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
शिव सैनिकों ने डॉ प्रियंका रेड्डी के हत्यारों,बहशी दरिंदों के पुतलों को पहले जूतों से पीटा फिर फांसी दी जिसके बाद पेट्रोल डालकर पुतलों को जलाया।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहा पहुंचकर बहशी दरिंदों की शिकार हुई वेटनरी डॉ रेड्डी को विन्रम श्रद्धांजली अर्पित की। शिवसैनिकों ने नारेबाजी करते हुए देश में बहन बेटियों के साथ लगातार होते दुष्कर्म को लेकर आक्रोश जताया। शिवसेना युवासेना जिलाध्यक्ष सुनील राय ने कहा की शिवसैनिक मातृशक्ति के साथ अब अन्याय सहन नहीं करेंगे। शिवसेना युवतियों को जल्दी हीं आत्मा रक्षा के लिए शस्त्रों वितरण करेगी जिस से की स्कूल कॉलेज ट्यूवशन जाने आने वाली छात्राएं स्वयं की सुरक्षा कर सकें। विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष गब्बर यादव, युवासेना संभाग प्रभारी चंद्रशेखर डागर, युवासेना उपाध्यक्ष आकाश रावत, विद्वार्थी सेना प्रचारक प्रवीण यादव, युवासेना जिला प्रवक्ता विशाल पाटीदार, जितेंद्र विश्वकर्मा, नगर सचिव शेलेंद्र यादव, आदर्श यादव, नकुल राठौर, दीपेश गौड़, आदित्य राजपूत, विकास, संजय, रोहित, अखिल आदि शिवसैनिक शामिल रहे।
Back To Top
Post A Comment: