युवाओं पर थोपी आर्थिक और मानसिक गुलामी,
बेनर पोस्टर तख्तियों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन,
भारतीय विद्यार्थी युवा बेरोजगार मोर्चा ने दिया ज्ञापन

सीहोर 03 दिसंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट

भारतीय विद्यार्थी युवा बेरोजगार मोर्चा एवं मूल निवासी संयुक्त संगठनों ने मंगलवार को विरोध रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर नारेबाजी करते एसडीएम को 09 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश मालवीय ने कहा की एमपीपीएससी उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट  प्रोफेसर के 9037 में से 4727 पद खाली है। इन पदों में करीब 3379vपदोंं पर भर्ती के लिए विभाग की डिमांड पर एमपीपीएससी ने ऑनलाईन परीक्षा आयोजित की इस परीक्षा में तकरीबन 2719 उम्मीदवारों का चयन हुआ था लेकिन आजतक विभाग ने एक भी उममीदवार को नियुक्ति पत्र नहीं दिया। वहीं बीवीएम के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह अहिरवार ने कहा की भारत में सेंट्रल यूनिवर्सिटी 48 जिस में मूल निवासी विद्यार्थियों की संख्या 99 प्रतिशत है इन विश्व विद्यालयों की फीस 300 सौ गुना बढ़ा दी गई है। विशेष अतिथि के रूप में उपास्थित संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ अनिल राज बोद्ध ने कहा की शासकीय योजनाओं की जिस में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मरीजों को नहीं दिया जा रहा है योजना के नाम पर देश के पीड़ित  मरीज दर-दर भटक ने को मजबूर है।

 भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जनम सिंह परमार ने कहा की आज से पांच से छ: साल पहले एमबीबीएस की फीस लगभग 11हजार साल हुआ करती थी जो आज बढ़कर 50 लाख तक बढ़ गई है,देश में हो रहीं शिक्षा के निजी करण एवं बाजारीकरण को लेकर देश के युवाओं और विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। बीवीएम  जिला मीडिया प्रभारी बीएस भदोरिया ने कहा की प्रदेश सरकार किसानों को यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करा रहीं है जबकि  दलालों ने अपने गौदाम फुल भर रखे है और दोगुने दामों पर खाद बेचा जा रहा है। उन्होने यह भी कहा की रामदेव ने पेरियार रामास्वामी एवं बाबा साहब अम्बेडकर जी के अनुयायिकों को आतंकवादी कहा है इस बात की हम कड़ी निंदा करते हैं। अगर किसानों,गरीबों, और मजदूरोंं,रैप पीडि़ताओं की आवाज उठाना आंतकवाद है तो हम आतंकवाद है तो हम आतकवादी बनने को तैयार हैं। अगर सरकार विद्यार्थियों की फीस को लेकर एवं शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण को लेकर हमारी मांगे नहीं मानती है तो देश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। 

मांग करने वालों में बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, नाजी के जिलाध्यक्ष शुभम कचनेरिया, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले, डॉ लाड़ सिंह सोलंकी, डॉ मिथुन नलवाया, अंकित परिहार, जितेंद्र मालवीय, संजय मालवीय,राहुल नोवल्टी, ओबीसी महासभा जिला  महासचिव चांद सिंह मेवाड़ा, जिला संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा धर्म सिंह मेवाड़ा, विनोद मालवीय, अर्जुन पुष्प, संदीप डबरिया, आनंद धांसू संदीप मलासिया शांतिलाल आदि कार्यकर्ता शामिल है।
Share To:

Post A Comment: