लोक अदालत में न किसी की जीत होती है न किसी की हार - श्री गुप्ता
लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निपटारा कराने हेतु अधिवक्ताओं ने दिखाई रूचि

सीहोर 03 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
      

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजवर्धन गुप्ता के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो सके तथा नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को अभिभाषक संघ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिला न्यायाधीश अध्यक्ष राजवर्धन गुप्ता, विशेष न्यायाधीश अफसर जावेद खान, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश सुश्री अनीता वाजपेयी, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश विजय चंद्रा, अपर जिला न्यायाधीश सचिव शैलेन्द्र कुमार नागौत्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जफर इकबाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, युगल रघुवंशी जिला रजिस्टार, श्रीमती किरण तुमराची धुर्वे, श्रीमती जागृति एस चंद्रिकापुरे, कु.रीनी खान, टेनी जज बॉबी सोनकर, वैभव पटेल, तनु गर्ग, शालिनी मिश्रा एंव उपाध्यक्ष आजाद पाराशर, सचिव लखन परमार, मुकेश सक्सेना, राजेश काशिव, संजय पटेल, याद मोहम्मद, दलोदिया, अनिल पाण्डे,  रविन्द्र सक्सेना, अनिल पारे,  लीलाकिशन गुर्जर, सारिका ताम्रकार, सुनील सिसोदिया, राजेन्द्र कुशवाह, अवधनारायण दांगी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।
     नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला न्यायाधीश द्वारा समस्त अधिवक्ताओं को बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण समाप्त होता है तो प्रकरण में न किसी की जीत होती है न किसी की हार। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करवाये जाने के प्रति समस्त अधिवक्तागण जिला सीहोर ने सहमति व्यक्त की। जिला न्यायालय सीहोर के समस्त न्यायालय से लगभग 2000 प्रकरणों का निराकरण आगामी नेशनल लोक अदालत के लिए रैफर किये गये आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त अधिवक्तागण ने रूचि दिखाई है।
Share To:

Post A Comment: