एमपी मीडिया पाइंट 
बता दें की आईआईएम इंदौर ने इस नुकसान को कम करने के लिए एक रणनीति भी तैयार की है. आइआइएम का यह दावा है कि इससे मप्र में होने वाले 32 हजार करोड़ रुपये के नुकसान से छह माह में ही उबरा जा सकता है. आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर डॉ. प्रशांत सालवान आदर्श स्थिति में उत्पादन शुरू होने के बाद यह नुकसान 77 हजार करोड़ रुपये से घटकर 45 हजार करोड़ रुपये पर आ सकता है. यह रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी गई है. सरकार ने संस्थान से इस मसले पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा है.

जानकारी के लिए बता दें की मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1880 से ऊपर पहुंच गई है, अब तक 97 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 228 लोग स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं. इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1085 पहुंच चुकी है, शुक्रवार को यहां 56 नए मरीज मिले. वहीं भोपाल में शुक्रवार को 36 नए संक्रमित मरीज मिले, इसके साथ यहां मरीजों की संख्या 351 पहुंच गई है. भोपाल में नए मिले मरीजों में 5 डॉक्टर हैं. उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 106 हो गई है. जबलपुर में 12 नए मरीज मिलने के साथ शहर में कुल 43 मरीज हो गए हैं। आंकड़े कुछ बोलते हैं और पूरी हकीकत खोलते हैं।
जानकारों के मुताबिक मध्यप्रदेश 12 वर्ष पीछे हो चुका है। इस समय पूरा खेल सांप-सीढ़ी का चल रहा है और हम सांप के मुहाने पर लगते हुए फिर वहीं  पहुंच गए जहा से शुरुआत की थी।
Share To:

Post A Comment: