ननि और नपाओं में अब प्रशासनिक समिति 
भोपाल, एम पी मीडिया पॉइंट 

राज्य में नगर निगम और नगर पालिकाओं के सुचारु संचालन के लिए अब प्रशासनिक समितियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया है। 
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में बीते नवंबर / दिसंबर तक स्थानीय निकायों के चुनाव हो जाने थे। लेकिन निर्धारित सं अवधि में चुनाव नहीं हो पाए। वर्तमान में कोरोना संकट के चलते राज्य में मतदाता सूचियों के काम को भी रोक दिया गया है। ऐसी स्थिति में स्थानीय निकायों के चुनाव निकट भविष्य में संपादित किये जाना संभव नहीं है। निकायों, विशेषकर नगर निगम और नगर पालिकाओं के कर्मचारी/ अधिकारी कोरोना संकट का सामना करने में व्यस्त हैं। अस्तु ननि और नपाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक समितियों का गठन किया जाना तय किया गया। 
विस का सत्र नहीं चलने की वजह से नगर निगम अधिनियम और नगर पालिका अधिनियम में संशोधन अध्यादेश के जरिए किया गया है। जिसके नियम 20 में अब संशोधन 20 क जोडा गया है। जो प्रशासनिक अधिकारी के स्थान पर प्रशासनिक समिति के नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। समिति के सदस्यों के लिए कुछ योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं। ये अध्यादेश आज जारी हो गया है।
Share To:

Post A Comment: