पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान ने किया बिलकिसगंज थाने का भ्रमण,
बढ़ाया कर्मचारी-अधिकारी का मनोबल
इछावर/ बिलकिसगंज
एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना वायरस के संक्रमण तथा लॉक डाउन के दौरान पुलिस कर्मियों की लगातार ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त करने एवं मनोबल बढ़ाए जाने हेतु आज दिनांक 30 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस. चौहान द्वारा बिलकिसगंज थाना पहुंचकर वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन के द्वारा जारी संदेश ऑडियो वीडियो संदेश को पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुनाया जाकर सक्रमण से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने एवं अपने कर्तव्य को उत्साह से निष्पादित करने हेतु प्रेरित किया गया । उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को समझाइश दी तथा अपने कर्त्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निवर्हन करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर एसडीओपी सीहोर श्री चौधरी , डीएसपी सोनू परमार, डीएसपी अर्चना अहीर, रक्षित निरीक्षक कविता डामोर, थाना प्रभारी बिलकिसगंज केजी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post A Comment: