ग्रामीणों ने राशि एकत्रित कर मुख्यमंत्री राहत कोष में की जमा,
प्रोत्साहन और प्रेरणाएँ दिखा रहीं रंग
शिवराजसिंह राजपूत, इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
आज इछावर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंडला और बागनखेड़ा के युवाओं ने देश मे चल रही कोरोना वायरस जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण युवाओं ने राशि एकत्रित की और मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए राहत राशि कोष में जमा की गांव वालों की और से मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी के संकट से लड़ रहा है। जिसके चलते सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मी,पुलिसकर्मी,मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी,आदि जो अपनी जान की परवाह किए बिना ही देश हित में कार्य कर रहे हैं। हम आपके ऋणी रहेंगे संकट की इस घड़ी में हम सब आपके साथ है।
इस मौके पर ग्रामीण जीवनसिंह पटेल,पहलादसिंह भगतजी,राजपाल परमार, भादर सिंह,भेरुसिंह,नरेंद्रसिंह लखनसेन,मदनसिंह,फूलसिंह,राहुल ठाकुर,महेंद्र ठाकुर, कैलाश भाटी,आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment: